- Hindi News
- दावेदारों में मची रही होड़ संगठन प्रमुख से मिलने
दावेदारों में मची रही होड़ संगठन प्रमुख से मिलने
जगदलपुर. पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत महिला कार्यकर्ताओं ने किया।
भास्कर न्यूज | जगदलपुर
पार्टीकार्यालय से लेकर सर्किट हाउस तक नहीं छोड़ी कोई कोर कसर। भाजपा अध्यक्ष ने टटोला संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को, दी समझाइश। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पहला बस्तर प्रवास महापौर के डेढ़ दर्जन दावेदारों के नाम रहा। शनिवार देर शाम को धरमलाल कौशिक यहां पहुंचे। जैसे ही वे पार्टी कार्यालय में पहुंचे दावेदार तामझाम के साथ पहले ही वहां जम चुके थे।
रात को कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने की सलाह दी, वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पार्षद, महापौर समेत अन्य के लिए किसी को थोपा नहीं जाएगा। जीतने की क्षमता रखने वालों को ही प्राथमिकता मिलेगी। वहीं समय मिलते ही अध्यक्ष ने संगठन के स्थानीय नेताओं से चर्चा की। जिसमें उन्होंने यहां की स्थिति समझने की ज्यादा कोशिश की। उनकी दो-तीन नेताओं से चर्चा नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है। अगले कुछ दिनों में यहां से महापौर के दावेदारों के नाम भेज दिए जाएंगे। जिस पर राजधानी में मंथन होगा। दूसरी ओर दावेदारों ने रविवार को भी अध्यक्ष के इर्द-गिर्द रहने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हालांकि यह तो स्पष्ट है कि महापौर की टिकट रायपुर में ही फाइनल होगी।