पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमवार को मिलेंगे 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के आवेदन पत्र

सोमवार को मिलेंगे 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के आवेदन पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को मिलेंगे 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के आवेदन पत्र

जगदलपुर.माध्यमिकशिक्षा मंडल ने 2014-15 में दसवीं और बारहवीं बोर्ड कक्षाओं की सालाना परीक्षाओं के आवेदन पत्र यहां भिजवा दिए हैं। संभागीय अधिकारी संजू बागडे़ के मुताबिक बस्तर और सुकमा जिला के फार्म यहां पर स्थानीय कार्यालय से सोमवार 29 सितंबर को वितरित किए जाएंगे। इसी तरह नारायणपुर जिले के आवेदन पत्र भी कोंडागांव में मिलेंगे। बाकी सभी जिलों में स्थित समन्वयक संस्थाओं में भी सोमवार को इन दोनों कक्षाओं के आवेदन पत्र प्राचार्य और उनके प्रतिनिधियों को दिए जाएंगे।