पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांई मंदिर के सामने छात्रों ने मांगी भीख

सांई मंदिर के सामने छात्रों ने मांगी भीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| आमबस्तरिया नक्सली मोर्चे पर लड़ रहे जवानों को सही समय पर पूरा उपचार मिल सके इसलिए एनएसयूआई यहां एक सुपर स्पेशलिस्ट हास्पिटल खोलने की मांग कर रही है। सरकार ने यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना तो की पर मरीजों को पूरा उपचार नहीं मिल रहा है। ऐसे में एनएसयूआई सरकार को जगाने के लिए लोगों से भीख मांग कर हास्पिटल के लिए पैसे जमा कर रही है। गुरूवार को एनएसयूआई से जुड़े करीब एक दर्जन छात्र सांई मंदिर पहुंचे हुए थे। यहांं मंदिर के बाहर बैठ कर छात्रों ने लोगों से हास्पिटल बनाने के लिए भीख मांगी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने बताया कि अभी दंतेश्वरी मंदिर अन्य मंदिरों के सामने भी भीख मांगी जाएगी। इसके बाद शनिवार को जमा हुई रकम को मुख्यमंत्री के पास भिजवाया जाएगा और उनसे मांग की जाएगी की यहां सुपर स्पेशलिस्ट हास्पिटल बनवाने की कवायद शुरू की जाए।