- Hindi News
- मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, दिन भर छाए रहे बादल
मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, दिन भर छाए रहे बादल
मौसममें आए बदलाव ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इलाके में धान फसल की कटाई अंतिम चरण में है। इसके पहले भी बेमौसम बारिश ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया था। मौसम खुलने के बाद ही कटाई का सिलसिला फिर शुरू हो पाया। कटी हुई बालियाें को खलिहान तक पहुंचाने के काम में किसान लग गए थे। अब धान की मिसाई का काम भी तेजी से जारी है। इसमें पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। बैलों को रस्सी से बांधकर बालियों के ऊपर चलाया जाता है। संपन्न किसान थ्रेसर जैसे आधुनिक उपकरणों अौर ट्रैक्टर का उपयोग करने लगे हैं।
24 घंटे तक छाए रहेंगे बादल
जगदलपुर|पूर्व दिशा से रही नम हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बस्तर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। जिसके चलते अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हुई जबकि रात का पारा इस समय जगदलपुर में सामान्य से करीब 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के सहायक वैज्ञानिक पी एल देवांगन के मुताबिक पूर्वी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। बादलो के कारण न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। अगले 24 घंटे तक बादलों की आंख मिचोली जारी रहेगी। रात का तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है। एक दो दिन के बाद थोड़ी बारिश की संभावना भी है।
कोदो-कुटकी की कटाई भी
पारंपरिकलघु धान्य फसल कोदाे, कुटकी की कटाई भी इलाके में चल रही है। मरहान और पहाड़ी जमीन पर उगाई फसल पककर तैयार हो चुकी है। बेमौसम बारिश होने पर कटाई प्रभावित हो सकती है। रामतिल सरसों जैसी तिलहन फसलें भी पकने लगी हैं।
दंतेवाड़ा. इलाके में धान फसल की कटाई अंतिम चरण में है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई।