कटेकल्याण में क्रिकेट का रोमांच
कटेकल्याण में क्रिकेट का रोमांच
दंतेवाड़ा.ब्लॉक मुख्यालय कटेकल्याण में जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच छाया हुआ है। प्रतियोगिता में कुल 32 टीम के बीच मुकाबला हो रहा है। जिले के अलावा पड़ोसी जिले बस्तर से भी कुछ टीम शामिल हैं। फिलहाल लीग राउंड के मुकाबले हो रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। रोजाना सीमित ओवर के दो मैच खेले जाते हैं।