पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक्जिट पोल....

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्जिट पोल....

मतदान के दिन भी राजनीतिक पारा काफी गर्म रहा। नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

नूपुरने लगाए बदसलूकी के आरोप

नईदिल्ली विधानसभा में आप नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मेदान में उतरीं भाजपा उम्मीदवार नूपुर शर्मा ने आप कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी और छेड़खानी के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाए कि आप की टोपी लगाए 10 लोगों ने उन्हें केजरीवाल को वोट देने को कहा और बदतमीजी की। लेकिन आप ने आरोपों को गलत बताया। बेदी पर भी अभद्र टिप्पणी कीं। भाजपा की शाजिया इल्मी ने भी आप कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी के आरोप लगाए।

आपको समर्थन नहीं : माकन

कांग्रेसका नेतृत्व कर रहे अजय माकन ने वोट देने के बाद साफ कहा कि वो किसी भी हालत में आप को समर्थन नहीं देगी। कहा कि हम गलती नहीं दोहराएंगे। तो आप को समर्थन देंगे और ही किसी तरह का समर्थन लेंगे।

जोजनता चाहेगी, होगा वही : कांग्रेसअध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी वोट देने पहुंचे। राहुल गांधी तो बिना कुछ कहे निकल गए। सोनिया गांधी ने कहा कि जो जनता चाहेगी, वही होगा।

राष्ट्रपतिने नहीं डाला वोट :

राष्ट्रपतिप्रणब मुखर्जी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान से दूर रहे। उन्होंने गणराज्य का प्रधान होने के नाते किसी भी पार्टी के पक्ष में वोट देने का फैसला किया। वहीं, राष्ट्रपति की बेटी और ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शर्मिष्ठा मुखर्जी ने वोट देने के बाद कहा कि मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं।

40लाख नकद, सवा करोड़ की शराब बरामद

नईदिल्ली7 चुनाव आयोग के निगरानी दलों ने अलग-अलग जगहों से 40 लाख रुपए नकद और 1.26 करोड़ रुपए कीमत की शराब बरामद की।

युवाओं में वोटिंग के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए सेल्फी सोशल साइट पर डालने की दिनभर होड़ लगी रही। हालांकि इससे युवा जरूर निराश हुए कि मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी के कारण वे वोट देते हुए सेल्फी नहीं ले सके।

सोमवार को तय....

इस गढ़ को समाप्त कर पाना सरकार के लिए अभी तक एक चुनौती है। नतीजतन आए दिन राज्य में लोगों को नक्सली घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। चूंकि छत्तीसगढ़ के साथ आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार झारखंड का एक रेड कोरिडोर होने से घटनाओं को अंजाम देकर नक्सली आसानी से दूसरे राज्यों में पनाह ले लेते हैं। यही कारण है कि हवाई सर्वेक्षणों अन्य ग्रीन हंट जैसे आपरेशनों के बावजूद उन पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि अब नक्सलियों का नया ठिकाना कर्नाटक भी बन गया है।

वैसे, छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या के समाधान के लिए कई योजनाएं बनाई गईं, लेकिन उसे पूरी तरह से अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका क्योंकि पहले केंद्र और राज्य में अलग-अलग पार्टियों की सरकार होने से उनमें कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही थी, लेकिन अब दोनों ही सरकारें इस समस्या से निपटने के प्रति गंभीर हो गई हैं। इसी कड़ी में अब केंद्र की निगाह नक्सलियों की अघोषित राजधानी पर भी टिक चुकी है ताकि उनके गढ़ को तोड़ा जा सके। सूत्रों के अनुसार, इस बार बैठक का मुद्दा खासतौर पर दक्षिण बस्तर की रणनीति पर केन्द्रित रहेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक रोडमैप बनाया है जिस पर विचार-विमर्श के बाद अब रणनीति को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

मांझी ने...

भाजपा में भी हलचल बढ़ गई है। पार्टी ने हालात भुनाते हुए नीतीश को निशाने पर लिया। पार्टी नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि ‘नीतीश ने महादलित मांझी के साथ अन्याय किया है।’ इस बीच, मांझी देर शाम पटना से दिल्ली रवाना हुए। सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा से मिल सकते हैं। उधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की।



बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी दिल्ली में हैं।