पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| कलेक्टरअंकित आनंद द्वारा जिला पंचायत बस्तर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 16 फरवरी 2015 को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में किया जाएगा। निर्वाचन के लिए अपर कलेक्टर आर.आर.ठाकुर को पीठासीन अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर श्री एच.आर. सोनेश्वरी को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा पहले अध्यक्ष और फिर उसके बाद उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। बस्तर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति

जगदलपुर- कलेक्टर अंकित आनंद द्वारा बस्तर जिले के सभी सात जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों और सहायक पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई। सातों जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी 2015 को सुबह 11 बजे से संबंधित जनपद पंचायतों के सभा कक्ष में किया जाएगा। जगदलपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सहायक कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के. कर को सहायक पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत बस्तर के लिए नायब तहसीलदर सी.एल. ओट्टी को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी घनश्याम जांगड़े को सहायक पीठासीन अधिकारी, बकावंड जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार गीता रायस्त को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एस. मंडावी को सहायक पीठासीन अधिकारी, लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत के लिएनायब तहसीलदार गुलाब चंद कौशिक को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रणव दीवान को सहायक पीठासीन अधिकारी, जनपद पंचायत तोकापाल के लिए नायब तहसीलदार आनंद नेताम को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय चंदेल को सहायक पीठासीन अधिकारी, बास्तानार जनपद पंचायत के लिए नायब तहसीलदार महेश शर्मा को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण वर्मा को सहायक पीठासीन अधिकारी तथा दरभा जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार ऋतु हेमनानी को पीठासीन अधिकारी और प्रभारी समाज शिक्षा संगठक टी.बी. बब्बर को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नवनिर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों द्वारा पहले अध्यक्ष और फिर उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मेलन 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।