पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेस्ट बिल्डर्स का अवार्ड पृृथ्वी डेवलपर्स को

बेस्ट बिल्डर्स का अवार्ड पृृथ्वी डेवलपर्स को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| प्रदेशमें पहली बार रियल स्टेट समारोह के आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया। इसमें राज्य के भवन निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले 32 बिल्डर्स को रियल स्टेट अचीवर्स अवार्ड से नवाजा गया। इसमें दो लोगों को वूमन अचीवर्स अवार्ड दिया गया।

कंसोल ग्रुप की मेरी प्राॅपर्टी मैग्जीन एवं क्रेडाई छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए विभिन्न बिल्डरों को अलग़-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के बिल्डर्स पृृथ्वी डेव्हलपर्स के संचालक अशोक लुंकड़ को बस्तर एवं जगदलपुर रिज़न का बेस्ट बिल्डर अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल व्दारा प्रदान किया गया। यह रियल स्टेट सर्वे अक्टूबर 2014 से जनवरी 2015 के बीच किया गया। जिसमें शासकीय एवं गैर शासकीय प्रोजेक्टस की स्थिति और बिल्डर्स तथा जनता की समस्याओं को जानने के लिए पूरे प्रदेश में 5000 लोगों से सीधा संपर्क किया गया। साथ ही आॅनलाइन सर्वे करते हुए 2000 अन्य लोगों से उनकी राय ली गई। पृृथ्वी डेव्हलपर्स ने पिछले डेढ़ दशक से विभिन्न आवासीय योजनाओं का निर्माण किया है।

बिल्डर्स पृृथ्वी डेव्हलपर्स के संचालक अशोक लुंकड़ को बस्तर एवं जगदलपुर रिज़न का बेस्ट बिल्डर अवार्ड प्रदान किया गया।