पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिसचर्स ने बताए देशी दवा के वैज्ञानिक गुण

रिसचर्स ने बताए देशी दवा के वैज्ञानिक गुण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत में पारंपरिक जनजातीय ज्ञान एवं वर्तमान परिपेक्ष में उसकी प्रासंगिकता पर दो दिनी सेमीनार का समापन शनिवार की शाम पीजी कॉलेज में हुआ।

इस सेमीनार में पूरे देश से आए करीब 74 रिसर्च पेपर पढ़े गए। इसमें महाराष्ट्र, नैनीताल, झारखंड अन्य राज्यों के 22 से ज्यादा रिसर्चर शामिल हुए। दो दिनी इस कार्यक्रम के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की गई कि देशी दवाओं के बारे में विज्ञान क्या कहता है।

इस सेमीनार के माध्यम से यह पता चला कि मशरूम एंटी कैंसर के रूप में काम करता है तो वहीं बस्तर में चाव से खाए जाने वाली चापड़ा चटनी पीलिया के इलाज के लिए कारगार है।

इसके अलवा कई रोचक जानकारी सेमीनार के माध्यम से सामने आई।

जगदलपुर. दो दिनी सेमीनार में पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं हुए शामिल।