पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य सभा में प्रतिबंधित किया, बताया नहीं कि कहां हो आयोजन

सामान्य सभा में प्रतिबंधित किया, बताया नहीं कि कहां हो आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकनिगम ने जनवरी में ही शहर के बीच स्थित हाता ग्राउंड में खेलों के अलावा अन्य सभी आयोजनों को प्रतिबंधित करते हुए प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव में कुछ राजनीतिक आयोजन को इससे मुक्त रखने का निर्णय लिया था। करीब नौ महीने बाद भी निगम यह तय नहीं कर पाया कि यदि प्रदर्शनी समेत अन्य आयोजन हाता ग्राउंड में नहीं होंगे तो कहां किया जाना चाहिए। निगम की सामान्य सभा ने 18 जनवरी 2014 को यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था। इसमें शहर भर का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय पार्षद और एल्डरमेन भी शामिल थे।

महापौर समेत इन सभी जनप्रतिनिधियों ने शहर के बीच हाता ग्राउंड की बदहाली पर चिंता जताई और एक स्वर में इस मैदान पर खेलों के अलावा अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित करने का निर्णय ले लिया। शहर के बीच इस मैदान पर आए दिन कई राजनीतिक और सामाजिक आयोजन होते रहे हैं।

मुख्यमंत्री समेत अन्य वीआईपी की सभा के चलते कई बार इस मैदान के आसपास के मार्ग को दिन भर के लिए बंद कर दिया जाता रहा है। लेकिन निगम के पदाधिकारी यह तय करने में असफल रहे हैं कि यदि यह आयोजन यहां नहीं हो तो कहां होना चाहिए।

जगदलपुर. खिलाड़यों के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी महापौर से सहयोग की अपील की

राजमहल परिसर में होना चाहिए आयोजन

बस्तरदशहरा पर्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजमहल परिसर में खाली पड़ी जगह का उपयोग लोकोत्सव इसी तरह की प्रदर्शनी के लिए होना चाहिए। कांग्रेस पार्षद संतोष यादव ने कहा कि जिला प्रशासन को इसकी पहल करनी चाहिए और राजपरिवार के कमलचंद्र भंजदेव से चर्चा कर इस परिसर का उपयोग करना चाहिए। दशहरा पर्व स्थल के आसपास होने से अन्य मैदान भी सुरक्षित रह सकेंगे वहीं प्रशासन को भी इसके लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

महीने भर तक छात्रों को होगा नुकसान

पहलेबस्तर लोकोत्सव इसके बाद राज्योत्सव तक हाईस्कूल के मैदान पर प्रदर्शनी लगी रहेगी। जिसके चलते स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित रहने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा निगम के अदूरदर्शिता का खामियाजा अब विवेकानंद स्कूल के बच्चों को भी उठाना पड़ सकता है। अन्य स्थल के अभाव में अब विवेकानंद स्कूल के मैदान पर मीना बाजार लगाया जा रहा है। जिसके चलते इस मार्ग पर भी भीड़-भाड़ के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

महापौर किरण द