सरकारी कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
सरकारी कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
जगदलपुर|कश्मीरबाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पूरे बस्तर के सरकारी कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन जमा करेंगे। मंगलवार को कलेक्टोरेट के आस्था हाल में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी बाढ़ पीडितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाएं और जरुरी वस्तुएं भेजें।
बस्तर संभागीय कर्मचारी अधिकारी संघ के संभागीय अध्यक्ष बीके पराशर ने बताया कि बैठक में सभी कर्मचारी संघ के नेता अन्य अफसर मौजूद थे।