पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगदलपुर|कोंडागांव उपडाकघरमें पदस्थ उपडाकपाल आरके टंडन के तबादले समेत विभिन्न

जगदलपुर|कोंडागांव उपडाकघरमें पदस्थ उपडाकपाल आरके टंडन के तबादले समेत विभिन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर|कोंडागांव उपडाकघरमें पदस्थ उपडाकपाल आरके टंडन के तबादले समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे बस्तर संभाग के तीनों संघ के कर्मचारी पदाधिकारियों ने बुधवार को हड़ताल खत्म कर दी। शाम साढे़ 4 बजे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक अधीक्षक के साथ हुई। जिस पर कर्मचारियों की सभी मांगों को माना गया। सहायक संभागीय सचिव शेख नजीमुद्दीन ने बताया कि कोंडागांव के उपडाकपाल का तबादला हो चुका है। डाक कर्मचारी डीएस कश्यप, शिरेंद्र देवांगन और सत्येंद्र साव को दक्षिण-पश्चिम के डाकघरों में पोस्टिंग दी गई थी। कर्मचारियों की मांग के मुताबिक इन तीनों के तबादला आदेश पर रोक लगाई गई है। दूसरी ओर स्थानीय मुद्दे पर बस्तर में पहली बार हुई हड़ताल के चलते दो दिन तक डाक विभाग का काम प्रभावित हो गया था। हर दिन दिल्ली तक भेजा जाने वाला डाटा भी नहीं जा पा रहा था। हड़ताल खत्म होने के बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।

मांगें पूरी, लौटे हड़ताली डाककर्मी