महफूजा बेगम भाजपा से निलंबित
जगदलपुर| भारतीयजनता पार्टी नगर मंडल की मंत्री महफूजा बेगम को सार्वजनिक बयानबाजी के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा बस्तर जिला के महामंत्री रुप सिंह मंडावी ने बताया कि पार्टी अनुशासन भंग करने को लेकर उनसे सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें भाजपा से निष्कासित करने की कार्रवाई की जाएगी।