पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्जदार किसानों को रास नहीं रही समझौता योजना

कर्जदार किसानों को रास नहीं रही समझौता योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्जदार किसानों को रास नहीं रही समझौता योजना

भास्कर न्यूज | जगदलपुर

किसानोंसे कर्ज वसूली के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने तीन साल पूर्व समझौता योजना तैयार की थी। इस योजना के तहत किसान को शुरूआती दौर में कर्ज की 25 फीसदी राशि एक मुश्त और शेष राशि आसान किश्तों में जमा करने की छूट दी गई है।

इस योजना में शामिल होने पिछले दो साल से एक भी किसान ने रुचि नहीं दिखाई है। जबकि अधिकारी कर्जदार किसानों के आने का इंतजार कर रहे हैं। बैंक ने लाखों रुपए का बकाया होने के बाद भी इन किसानों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इनमें सबसे अधिक दक्षिण बस्तर के किसान हैं।

समझौता योजना में किसानों से निपटने में नाकाम रहने के बाद बैंक के अधिकारी अब कालातीत किसानों से कर्ज वसूलने की मशक्कत में जुटे हैं। बैंक के मुताबिक वर्ष 2013-14 में कर्ज लेने वाले किसानों में से अब तक पांच हजार किसानों ने पांच लाख रुपए से अधिक कर्ज नहीं पटाया है। जिसमें कुछ बड़े किसानों के भी शामिल होने की बात कही गई है।

किसानोंसे संपर्क कर वसूली की जाएगी

जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य पर्यवेक्षक केएन पांडे ने बताया यह योजना बैंक ने कर्ज वसूली के लिए बनाई गई थी बावजूद इसके किसान रुचि नहीं ले रहे हैं। नतीजतन बैंक दिए गए कर्ज की वसूली के लिए जल्द ही इनसे संपर्क कर उनसे कर्ज वसूली की कोशिश करेगा। कालातीत किसानों पर नकेल कसने के लिए भी उपाय किए जा रहे हैं।