- Hindi News
- 200 युवाओं को जेल में मिलेगी सौगात नौकरी की
200 युवाओं को जेल में मिलेगी सौगात नौकरी की
}27 सितंबर तक प्रमाणपत्र जमा करेंगे चयनित अभ्यर्थी सेंट्रल जेल में।
}अभ्यर्थियों से संबंधित जिलों के एसपी की वेरीफिकेशन रिपोर्ट होगी अहम नौकरी के लिए।
भास्करन्यूज | जगदलपुर
दो-दोचुनाव और फिर प्रक्रिया में अटकी प्रहरी भर्ती के तहत बस्तर की जेलों में करीब 200 युवाओं को नौकरी मिलने की राह अब आसान हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले युवाओं को यह सौगात मिल जाएगी। फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उनसे संबंधित प्रमाण पत्र 27 सितंबर तक जमा करने हैं। इनके आधार पर संबंधितों की पुलिस वेरीफिकेशन हर जिले में होगी। वहां से आने वाली एसपी की रिपोर्ट के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अभी तक सेंट्रल जेल में 60 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण पत्र एफीडेविट के साथ जमा कर दिए हैं। हालांकि इसके लिए अभी टाइम बचा हुआ है। दूसरी ओर जेलों में भर्ती की प्रक्रिया 2013 में पूरी होनी थी। जबकि 2014 के पहले 9 महीने गुजर रहे हैं। अभी कम से कम तीन हफ्ते का काम बचा हुआ है।
हथियारों की ट्रेनिंग, सुरक्षा का मंत्र मिलेगा
जैसेही चयनित अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्रों के सत्यापन और पुलिस रिपोर्ट का काम होगा संबंधित को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
नौकरी ज्वाइन करने से पहले प्रहरियों को दो चरण की ट्रेनिंग से गुजरना होगा। पहला चरण रायपुर और दूसरा जगदलपुर में पूरा होना है। दोनों में 29 दिन का समय लगना है।
ट्रेनिंग के दौरान सुधारात्मक सेवाओं की बारीकियां समझाई जाएंगी साथ ही जेल मेन्युअल, मानवाधिकार कानून का पाठ पढ़ाया जाएगा। हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग भी मिलेगी।
सुरक्षा सबसे अहम है, सुरक्षा का मुख्य मूलमंत्र प्रहरियों को याद रखना है। जिसमें जेल के अंदर और बाहर ड्यूटी करते समय व्यवहार में लाया जाता है।
फायदा यह भी है कि बस्तर से बाहर जाकर नौकरी करने की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। स्थानीय युवा बस्तर में रह कर यहां की जेलों में काम करेंगे।
^भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पुलिस वेरीफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र जारी होंगे और ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।”
राजेंद्रकुमार गायकवाड़, अधीक्षकसेंट्रल जेल