दशहरा रथ की हेड लाइट चोरी
जगदलपुर| रथपरिक्रमा के बाद दंतेश्वरी मंदिर के पास खड़े फूल रथ का हेड लाइट चोरों ने शनिवार की रात पार कर दिया। चोरी की वारदात रात करीब दस बजे के आसपास हुई। इसके अलावा तहसील कार्यालय से भी बिजली के उपकरण चोरी हो गए हैं।। रथ से सामान चोरी होने का यह पहला मामला है। बस्तर दशहरा में भक्तों की आस्था रथ पर कुछ ज्यादा होती है। इस पर दंतेश्वरी माई के छत्र को रखा जाता है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह काम रथ में रोशनी की व्यवस्था करने वाले ठेकेदार से जुड़े किसी व्यक्ति ने किया होगा। पुलिस इसे ठेके के विवाद के चलते आपसी खींचतान का मामला भी मान रही है। कोतवाली टीआई विकास ठाकुर ने बताया कि ठेकेदार ने चोरी की बात बताई है पता लगाया जा रहा है कि चोरी किसने और किसके कहने पर की है।