पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएच पर ट्रेलर से भिड़ी बोलेरो, चार जख्मी

एनएच पर ट्रेलर से भिड़ी बोलेरो, चार जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| रायपुररोड पर यहां से 20 किमी दूरी पर ब्लाक मुख्यालय बस्तर के निकट भोड मोड़ पर रविवार की आधी रात को बोलेरो और ट्रेलर में टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो पर सवार केशकाल निवासी 39वर्षीय विष्णु कोसरिया उनकी प|ी सिमती कोसरिया ,भाई हितेष कोसरिया और एक अन्य महिला हीरा बाई को चोटें पहुंची। चारों घायलों को रात में ही संजीवनी 108 की सहायता से महारानी हास्पिटल में भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक विष्णु कोसरिया रात को जगदलपुर में अपने माता पिता से मिलकर वापस केशकाल जा रहे थे। भोंड मोड़ पर िवपरीत दिशा से रहे ट्रेलर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर उनकी वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते बोलेराे पर सवार चारों जख्मी हो गए। दुर्घटना में बोलेराे वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

बस्तर पुलिस चौकी के मुताबिक ट्रेलर चालक दुर्घटना के बाद वाहन समेत मौके से भाग निकला। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हास्पिटल में घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है।