पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तर नगर पंचायत में 9 वार्ड अजजा के लिए घोषित किए गए आरक्षित

बस्तर नगर पंचायत में 9 वार्ड अजजा के लिए घोषित किए गए आरक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| बस्तरनगरपंचायत क्षेत्र के 15 वार्डों के लिए हुए आरक्षण के बाद यहां सामान्य श्रेणी के छ: वार्ड हाेंगे। जबकि अन्य नौ वार्ड अजजा वर्ग के हिस्से में गया है। यहां अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा होने से यहां पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं था।

आरक्षण के बाद बस्तर नगरपंचायत के अजजा श्रेणी के लिए आरक्षित वार्डों में 1- कस्तूरबा गांधी वार्ड महिला के लिए आरक्षित है, क्रमांक 5- महारानी लक्ष्मी बाई मुक्त, क्र.-7 महादेव वार्ड महिला, क्रमांक 8- प्रवीरचंद्र वार्ड मुक्त,क्रमांक 9- इंदिरा वार्ड मुक्त,क्रमांक 11- अंबेडकर वार्ड मुक्त, क्रमांक 13- शिवाजी वार्ड महिला, क्रमांक 14- श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड मुक्त, और क्रमांक 15- सुभाष चंद्र बोस वार्ड मुक्त रहेंगे।

इसी तरह अनारक्षित वर्ग में क्रमांक-2 महात्मा गांधी वार्ड महिला, क्र.-3 भैरम बाबा वार्ड मुक्त, क्र.-4 डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड मुक्त, क्र.-6 भगतसिंह वार्ड मुक्त, क्र.-10 माता गंगादेई वार्ड मुक्त क्र.-12 लालबहादुर शास्त्री वार्ड महिला के लिए आरक्षित रहेंगे।