55 खुफिया कैमरों से हो रही है चौकसी
^परिस्थितियों को ध्यान में रखते समय-समय पर सुरक्षा के इंतजाम में बदलाव किया जाता है और जरूरत के मुताबिक व्यवस्था लगाई गई है। कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।”
राजेंद्रकुमार गायकवाड़, अधीक्षकसेंट्रल जेल
भास्कर न्यूज | जगदलपुर
नवरात्रकी पंचमी से शहर में भीड़ बढ़नी शुरु हो जाती है। पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने काफी संख्या में अतिरिक्त बल तैनात कर रखा है। वहीं सेंट्रल जेल में भी चौकसी बढ़ाई गई है।
बस्तर की सेंट्रल जेल को काफी संवेदनशील माना जाता है। इस समय 55 क्लोज सर्किट कैमरों से कैदखाने के अंदर एक-एक कोने, बैरक से लेकर जेल के बाहरी हिस्से में हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। जेल के बाहर बल भी बढ़ाया गया है। छग आर्म्ड फोर्स के जवान सुबह शाम खास तौर पर इंद्रावती नदी के किनारे तक पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। वॉच टावरों पर टाइम टू टाइम राउंड दी क्लाक ड्यूटी बदली जा रही है। वायरलैस सिस्टम से सभी अधिकारी-कर्मचारी अधीक्षक से वन-टू-वन जुड़े हुए हैं। हाल ही में कुछ कैदियों की बैरकें बदली गई हैं। उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
घर आने वालों की देनी है सूचना
{अधिकारियों-कर्मचारियोंको स्पष्ट हिदायत दी गई है कि उनके घर आने जाने वालों की सूचना अधीक्षक कार्यालय में देनी है।
{खुद की सुरक्षा पर भी देना है ध्यान। कहीं जाने से पहले गेट पर बता कर जाना है। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही बरतने के निर्देश मुख्यालय ने जारी किए हैं।
{जेल की दीवारों पर एंटी क्लाइंब वायर फेंसी 6 मीटर की ऊंचाई पर लगाए गए हैं। जैसे ही इस घेरे को कोई छुएगा तो अलार्म बजना शुरु हो जाएगा।
{इंद्रावती नदी के किनारे जेल के नए एक्सटेंशन के चारों ओर 10 फीट चौड़ी {सड़क और कर्संटिना का घेरा बनाने के लिए 12 लाख रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है। इससे सुरक्षा और पुख्ता होगी।
नई जेल के बाहर नदी किनारे तक बढ़ाया गया बल। सुबह-शाम हो रही गश्त, पुलिस अधिकारी भी कर रहे चेकिंग। वॉच टावरों से रखी जा रही नजर चारों ओर।