पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमजोर पड़ा प्रति चक्रवात अब छटने लगेंगे बादल

कमजोर पड़ा प्रति चक्रवात अब छटने लगेंगे बादल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले चार पांच दिन से बादलों की चल रही है आंख मिचोली। न्यूनतम तापमान चल रहा सामान्य से सात डिग्री ऊपर

भास्करन्यूज | जगदलपुर

उत्तरभारत में पश्चिमी विक्षोभ के बाद राजस्थान पर बने प्रति चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव आया हुआ है। नम हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से दिन में बादल छाए रहते हैं। रविवार को यह सिस्टम कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग के सहायक वैज्ञानिक गोपाल राव के मुताबिक अगले 24 घंटे में नमी कम होगी और बादलों की आंख मिचोली भी खत्म होगी। इसके बाद उत्तरी हवाएं आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। दूसरी ओर रविवार को जगदलपुर में रात का पारा 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि इस समय यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के पास रहता है। इस लिहाज से साढ़े छह से सात डिग्री तक पारा सामान्य से ऊपर है।

आधा दिसंबर गुजरा हल्की सर्दी में

इससीजन में अभी तक कड़ाके की ठंड का एहसास लोगों को नहीं हुआ। आधा दिसंबर गुजर गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट तो दूर सामान्य से ऊपर चल रहा है। पिछले कुछ िदनों से बादलों ने ठंड पर ब्रेक लगाई हुई है। हालांकि बादलों के चलते अधिकतम तापमान मंे थोड़ी सी कमी आई है। जिसके कारण दिन में हल्की ठंड लोग महसूस करते हैं। वहीं इस साल गर्म कपड़ों के कारोबार में भी कोई तेजी नहीं आई है।

जगदलपुर. बस्तर में ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में भी बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।