- Hindi News
- पोस्टिंग के लिए पुलिस वेरीफिकेशन का इंतजार
पोस्टिंग के लिए पुलिस वेरीफिकेशन का इंतजार
^भर्ती की प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची पुलिस वेरीफिकेशन के लिए भेज गई है। जैसे ही पीएचक्यू से रिपोर्ट मिलेंगी, नियुक्ति पत्र जारी होंगे ।”
राजेंद्रकुमार गायकवाड़, अधीक्षकसेंट्रल जेल
फिजिकल और लिखित परीक्षा की प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची अक्टूबर में भेजी थी सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को।
भास्करन्यूज | जगदलपुर
बस्तरकी जेलों में 12 अनुकंपा समेत 70 कुल प्रहरियों के पद पर भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख और लिखित परीक्षा की प्रक्रिया अक्टूबर में पूरी हो गई थी। उसके बाद पुलिस वेरीफिकेशन के लिए चयनितों की सूची अलग-अलग जिलों में एसपी कार्यालयों में भेजी गई थी। वेरीफिकेशन के बाद जैसे ही मेडिकल टेस्ट होते जाएंगे, संबंधित प्रहरियों को नियुक्ति पत्र जारी होने हैं। दूसरी ओर अभी तक पुलिस वेरीफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। सेंट्रल जेल में एक अभ्यर्थी की रिपोर्ट पहुंची है।
माना जा रहा था कि जनवरी में नए साल पर युवाओं को नौकरी की सौगात मिल जाएगी। जबकि अभी तक की प्रगति से साफ हो रहा है कि मार्च-अप्रैल से पहले पोस्टिंग संभव नहीं है। बस्तर की सेंट्रल जेल के अलावा कांकेर, दंतेवाड़ा की जिला जेलों में 170 नए प्रहरियों की तैनाती होनी है। इसमें 106 पद एसटी, 25 सामान्य और 27 एससी पिछड़ा वर्ग के अलावा 12 अनुकंपा नियुक्ति से भरे जाने हैं।
इन तमाम पदों में 10 फीसदी आरक्षण नगर सेना और 10 प्रतिशत महिलाओं का कोटा है।
ट्रेनिंगसेंटर तैयार होगा प्राथमिकता के आधार पर : बस्तरकी सेंट्रल जेल के नए एक्सटेंशन के सामने 60 लाख रुपए की लागत से ट्रेनिंग सेंटर तैयार करवाया जा रहा है। जिसमें कानून, मानवाधिकार के पाठ से लेकर कंप्यूटर की ट्रेनिंग प्रहरियों को दिलवाई जाएगी।
सेंटर में हथियारों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग सेंटर निर्माण मार्च तक पूरा होने की उम्मीद अफसर जाता रहे हैं। अहम यह है कि प्रहरियों को ट्रेनिंग के लिए रायपुर समेत अन्य जिलों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अप्रैल 2015 में नए प्रहरियों को भी यहीं पर प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। उसके बाद सेंट्रल जेल में 100 और बाकी दोनों जिला जेलों में शेष प्रहरियों को तैनाती मिल जाएगी।