पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चादर पेश कर मांगी दुआ

चादर पेश कर मांगी दुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा | हजरतबाबा कमलीशाह का 35वां उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत बस्तर संभाग के विभिन्न जगहों से जायरीन बाबा की दरगाह पर मत्था टेकने पहुंचे। सभी ने अमन-चैन की दुआ मांगी। दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाने के बाद उर्स में पहुंचे लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। हजरत बाबा कमलीशाह को पेश की जाने वाली चादर पूरे शानो शौकत के साथ शहर के मुख्य मार्गों पटनमपारा स्थित मस्तान बाबा के दरगाह से होते हुए कमलीशाह दरगाह शरीफ पहुंची। जो पूरे अकीदत सम्मान के साथ बाबा के मजार पर चढ़ाई गई। मगरिब की नमाज(सूर्यास्त) के बाद संदल फातिहा आम लंगर का आयोजन रखा गया।