पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर के लिए 4 ने लिया फार्म, जमा एक भी नहीं

महापौर के लिए 4 ने लिया फार्म, जमा एक भी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर. नगरीयनिकाय आम निर्वाचन के तहत शनिवार को जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए 4 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही 75 अभ्यर्थियों ने पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया और 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। वहीं बस्तर नगर पंचायत के लिए शनिवार को किसी ने भी नाम निर्देशन पत्र तो जमा किया और ही प्राप्त किया। अब तक शहर के 48 वार्डों में से कुछ ही वार्डों के लिए 26 पार्षद पद के अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जबकि महापौर के लिए किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। किसी निर्दलीय ने भी पर्चा नहीं भरा।