आधा दर्जन से ज्यादा जवान डिस्चार्ज
जगदलपुर. मलेरियाकी चपेट में आए सीआरपीएफ के जवानों की सेहत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से करीब आधा दर्जन से ज्यादा जवानों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें दक्षिण बस्तर से आए जवान शामिल हैं। इधर हास्पिटल के केज्युअल्टी वार्ड में अभी भी मलेरिया पीड़ित दो जवानों का उपचार जारी है। दोनों जवानों झीरम कैंप से यहां मलेरिया की शिकायत के बाद भर्ती हुए थे।