- Hindi News
- जमा नहीं किए तो अब जब्त होंगे लाइसेंसी हथियार
जमा नहीं किए तो अब जब्त होंगे लाइसेंसी हथियार
सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 115 और बोधघाट थाना इलाके में 104 लाइसेंसी हथियार। अभी तक 35 फीसदी ही हथियार जमा हुए थानों में।
भास्करन्यूज . जगदलपुर
नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। वहीं अभी तक शहर में सिटी कोतवाली और बोधघाट थाना के इलाकों में रहने वाले लाइसेंसी हथियार रखने वालों ने काफी कम संख्या में हथियार जमा किया है। कोतवाली के अंतर्गत 115 लाइसेंसी हथियार हैं। इसी तरह बोधघाट क्षेत्र में 104 हैं। दोनों थानों में अभी तक बमुश्किल 35 प्रतिशत हथियार जमा हो पाए हैं। नवंबर में हथियार जमा होने शुरु हुए थे लेकिन नगरीय निकाय के चुनाव कोर्ट द्वारा स्थगित किए जाने के आदेश के बाद प्रक्रिया ठंडी पड़ गई थी।
टीआई विकास ठाकुर और भवानी शंकर खुंटिया ने बताया कि कानून को ध्यान में रखते हुए सभी लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करवाने हैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश भी स्पष्ट हैं। इस संबंध में ढील बरतने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हथियारों को जब्त किया जाएगा। इन दोनों थानों की तरह बस्तर पुलिस चौकी के अंतर्गत भी जल्द ही हथियार जमा करवाए जाने हैं। निगम चुनाव में ज्यादा बड़ा एरिया नहीं रहता। जिसके चलते निर्धारित एरिया में ही इस तरह की प्रक्रिया पूरी होती है। जबकि पंचायत चुनाव में क्षेत्र व्यापक रहता है। उस दौरान शेष इलाकों में यह काम होगा।
शुरु होंगे अब आधा दर्जन अभियान
निगमचुनाव के लिए नामांकन 15 दिसंबर तक होना है। उसके बाद अलग-अलग चरण की प्रक्रिया के अंत में मतदान इसी महीने के आखिरी दिनों में होना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अाधा दर्जन अभियान चलाने की तैयारी शुरु कर दी है। अगले हफ्ते से शहर में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ धरपकड़ शुरु होगी। गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चुनाव तक मुहिम चलती रहेगी। इसके अलावा मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर औचक निरीक्षण के लिए अलग-अलग पार्टियां तैनात होंगी। पुलिस ने शहर के डेढ़ दर्जन वार्डों को अलग से चिन्हित किया है। जहां बीट प्रभारियों समेत गश्त पर जुटने वाली टीमें खास तौर पर फोकस करेंगी। चुनाव दौरान वोटर्स को लुभाने के लिए बंटने वाली विभिन्न सामग्री पर भी नजर रखी जाएगी। कुछ वार्डों में इस तरह की शिकायत रहती है। नगरीय निकाय चुनाव में शहर के विभिन्न मुहल्लों, वार्डों में रुटीन से हटकर करीब एक हजार अतिरिक्त