पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पश्चिम बंगाल के सैलानियों को लुभा रहा बस्तर

पश्चिम बंगाल के सैलानियों को लुभा रहा बस्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावी सरगर्मी के बीच पर्यटक भी निहारेंगे बस्तर की खूबसूरती शीतकालीन अवकाश के दौरान। 25 दिसंबर के बाद होटलों में रहेगी अच्छी-खासी भीड़।

भास्करन्यूज . जगदलपुर

बस्तर में पर्यटन का सीजन आमतौर पर दो मौकों पर रहता है। दिवाली-दशहरा की छुटि्टयों के बाद क्रिसमस और नए साल की शुरुआत पर काफी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं। इस बार दशहरा का सीजन काफी कमजोर रहा था। जबकि शीतकालीन अवकाश के दौरान यहां नगरीय निकाय के चुनाव की धूम रहेगी। इस बीच पर्यटकों ने बस्तर में रुचि दिखाई है।

22 दिसंबर से सीजन की शुरुआत होगी। दो-तीन जनवरी तक लोग यहां खास तौर पर चित्रकोट और तीरथगढ़ जल प्रपात ज्यादा देखते हैं। इस समय बस्तर का मौसम भी सुहावना है। होटल एसेसिएशन के अध्यक्ष जतिन जायसवाल के मुताबिक शहर के 50 फीसदी होटलों में अच्छी बुकिंग हुई है। आने वाले दिनों में बुकिंग बढ़ेगी और 27-28 दिसंबर को सैलानियों की खासी भीड़ होने की उम्मीद है। अभी तक के रुझान में सामने रहा है कि पश्चिम बंगाल के ज्यादातर पर्यटक बस्तर की खूबसूरती ज्यादा निहारेंगे। हालांकि शीतकालीन अवकाश और फिर नया साल मनाने यहां ओड़िशा के अलावा छग के विभिन्न हिस्सों से भी लोग पहुंचते हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पर्यटन विभाग सैलानियों की सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। सीजन शुरु होने में 8-10 दिन का समय बमुश्किल बचा हुआ है लेकिन पर्यटन बोर्ड ने ई-बस्तर के जल प्रपातों तक पहुंचने कोई पैकेज की व्यवस्था नहीं की है। बाहर से आने वाले पर्यटकों को शहर से 40-40 किमी की दूरी पर स्थित चित्रकोट, तीरथगढ़ तक पहुंचने काफी खर्च करना पड़ता है।

22 दिसंबर से सीजन की शुरूआत होगी, नए साल के पहले हफ्ते तक पर्यटक घूमने आते हैं

पर्यटन

क्षेत्र की संवेदनशीलता पड़ती है भारी

बस्तरसंभाग के अलग-अलग हिस्सों में कोई कोई नक्सली वारदात होती रहती है। इसका खासा असर पर्यटन पर पड़ता है। हालांकि चित्रकोट-तीरथगढ़ संभाग मुख्यालय से ज्यादा दूर नहीं है। इसके अलावा दरभा, झीरम इलाके की कुछ वारदातों को छोड़ दें तो काफी घटनाएं दक्षिण-पश्चिम या बस्तर के दूसरे हिस्सों में होती है। यही वजह है कि बस्तर में आने से पहले सैलानी यहां के हालात की जानकारी होटल संचालकों से लेते हैं।

लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी मार्केटिंग नहीं हुई ठीक

>बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़ के अलावा