पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईट पत्थर टांगकर कर रहे मेंटेनेंस

ईट-पत्थर टांगकर कर रहे मेंटेनेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परचनपाल. झुल रहे तारो को तान कर रखने के लिये बस्तर ब्लाक के अनेको गांवों में मेन लाईन में ईट,पत्थर बधे नजर रहे है।

परचनपाल. बस्तरब्लाक के गांव-गांव में वर्षो पूर्व विद्युत लाईन के तार लगाये गये है,जिससे ग्रामीणों को अधियारा से मुक्ति दिलाने सरकार द्वारा बिजली से प्रकाष व्यवस्था गांवों में ग्रामीणों के लिये खेती किसानी,घरेलू कनेक्षन,व्यपार,सिंचाई,आदि के लिये पहुचाई गई है।

इस व्यवस्था को दुरूस्त रखने विभाग द्वारा विद्युत कर्मीयों को क्षेत्र अनुसार लाईन मेन नियुक्ति कर विद्युत खराबी को सुधारने एवं देख रेख हेतु कार्य दिया गया है,किन्तु विद्युत कर्मीयों कि कमी के चलते विभागीय कार्य में लेट लतिफि होना आम बात हो गया है, गांवों में बिजली के मेन लाईन तार के नजारे झोल-झाल है,विद्युत कर्मीयों द्वारा समय पर ध्यान नहीं दिये जाने से हलकी हवा से गांव कि बिजली व्यवस्था खराब हो जाती है,आवष्यकता के चलते झुल रहे तारो को तान कर रखने के लिये बस्तर ब्लाक के अनेको गांवों में मेन लाईन में ईट,पत्थर बधे नजर रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के समस्या बस्तर ब्लाक के अनेको गांवों में देखने को मिल सकता है,विद्युत कर्मीयों द्वारा समय पर इस प्रकार झुल रहे तार को ठिक नहीं किये जाने से इस जगहो पर 3 फेस तार हवा पानी के दिनों में फाल्ट हाने से गांव-गांव कि विद्युत व्यवस्था चरमरा रही है। तो दुसरी ओर मेन लाईनो में टकरा रहे पेड़ के डगालो को काट कर हटाने के काम भी मन मर्जी से चल रहा है, विभागीय अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान दे कर व्यवस्था सुधार ने पहल किया जाना समय से पहले उचित होगा।