- Hindi News
- बलीराम अध्यक्ष और अर्जुन नाग बने महासचिव
बलीराम अध्यक्ष और अर्जुन नाग बने महासचिव
बलीराम अध्यक्ष और अर्जुन नाग बने महासचिव
जगदलपुर. आदिवासीविकास परिषद बस्तर जिला के नए अध्यक्ष बलीराम कश्यप होंगे। अर्जुन नाग को परिषद का महासचिव चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष केआर साह की मौजूदगी में रविवार को हुए कार्यकारिणी के चुनाव में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है। इसके तहत सुखराम सिंह कच्छ वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। जबकि अरूण कुमार नेताम, मनबोध बघेल, पप्पू नाग मधुसुदन भारद्वाज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री के रूप में जयराम कश्यप, महेश कश्यप, गोवर्धन कश्यप, सियाराम नाग खेमेश्वर कश्यप को सर्वसम्मति से चुना गया। कौशल नागवंशी परिषद के कोषाध्यक्ष होंगे। जिला कार्यकारिणी सदस्यों में दयाराम कश्यप, महादेव नाग, कुंभकरण कश्यप, पाकलूराम कर्मा, लैखन बघेल, तुलसीराम मौर्य, राजेश नेताम, मंगलूराम कश्यप, संतोष बघेल, संपतराम नाग, दुर्जन कश्यप, सोमारूराम कौशिक, रूपेंद्र मांझी, लखेश्वर कश्यप, मोहन सिंह राणा और मंगलराम नाग शामिल हैं। जिले के पूर्व एवं वर्तमान सांसद, विधायक जनप्रतिनिधि परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।