पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मटर, गोभी, गाजर व टमाटर समेत सब्जी की आवक बढ़ी

मटर, गोभी, गाजर व टमाटर समेत सब्जी की आवक बढ़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंड का सीजन अंतिम चरण में है। बावजूद इसके लोगों को सब्जी की अच्छी खासी वेरायटी यहां मिल रही है। वहीं दाम भी काफी कंट्रोल में है। रविवार को साप्ताहिक हाट के दिन भास्कर ने इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि गोभी 10 से 15 रुपए, मटर 30 रुपए, गाजर 10 से 15 किलो, मेथी, पालक और सरसों जैसी भाजी 10 रुपए में 20 जूड़ी तक लोगों को मिल रही थी।

टमाटर से महकी रसोई

हरी सब्जियाें के अलावा इस समय टमाटर से मंडी लाल हुई है। 10 रुपए में दो किलो टमाटर रविवार को भी लोगों को मिला। आमतौर पर बाजार के दिन सब्जी महंगी रहती है। सस्ता टमाटर की खरीदी भी बढ़ी है। गृहणी शोभा और मीरा ने बताया कि यही समय है जब टमाटर की चटनी बनाई जाती है। ब्रांडेड कंपनियों की टोमेटो सॉस खरीदने से अच्छी है, देशी टमाटर की चटनी। चटनी के अलावा टोमेटो सूप और सलाद भी रसोई में महकता है। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो अभी आने वाले दिनों में जब गर्मी बढ़ेगी तब भी लोगों को सस्ती सब्जी मिलती रहेगी।

इसलिए हुई सस्ती
सस्ती सब्जी के पीछे वजह यह है कि बस्तर जिला के बकावंड, बस्तर, लोहांडीगुड़ा से लेकर ओडिशा की सीमा से सटे नगरनार इलाके से काफी सब्जी आ रही है। इस समय सब्जियों की भरपूर आवक है। किसान मोहन और सब्जी विक्रेता वी दुबे ने बताया कि पिछले कुछ समय से किसानों का रूझान सब्जी के उत्पादन में बढ़ा है। इससे लोगों को सस्ते दाम पर और लगभग हर सीजन में ज्यादातर सब्जियां मिल रही है।

जगदलपुर. साप्ताहिक बाजार के दिन रविवार को आसपास के कई गांवों से ताजी सब्जियां पहुंचती हैं।

खबरें और भी हैं...