- Hindi News
- धान पंजीयन के लिए बस्तर छोड़ सभी जगह मोबाइल जरूरी : सीएम
धान पंजीयन के लिए बस्तर छोड़ सभी जगह मोबाइल जरूरी : सीएम
रायपुर|बस्तर कोछोड़कर शेष संभागों में किसानों को अपना धान बेचने के लिए पंजीयन फार्म में मोबाइल नंबर देना जरूरी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बस्तर संभाग के जिलों में इसे लेकर समस्या थी तो वहां मोबाइल की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। आजकल मनरेगा मजदूर के पास भी मोबाइल है। गौरतलब है कि बस्तर के सात जिलों और राजनांदगांव के मानपुर-मोहला ब्लाक में सरकार ने पंजीयन फार्म में मोबाइल नंबर देने की अनिवार्यता खत्म कर दी है।
कांग्रेस ने किसानों को पंजीयन के नाम पर परेशान करने का विरोध किया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने कहा कि किसानों को पंजीयन में कई तरह की औपचारिकता पूरी करने भटकना पड़ रहा है। किसान व्यापारी थोड़े ही हैं कि उनके पास पैन कार्ड होगा।
किसान की पहली पहचान उसकी ऋण पुस्तिका होती है, सरकार इसी को आधार मानकर धान खरीदी करे।