पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तर लोकोत्सव अब बस्तर हाई स्कूल में

बस्तर लोकोत्सव अब बस्तर हाई स्कूल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| बस्तरलोकोत्सव को लेकर पिछले तीन-चार दिनों से चल रहा विवाद अंतत: मंगलवार को खत्म हो गया। सांसद-विधायक और महापौर के साथ चर्चा के बाद सर्वसम्मति से बस्तर हाईस्कूल के मैदान पर लोकोत्सव के आयोजन को मंजूरी दे दी गई। अब बस्तर दशहरा पर्व पर होने वाला लोकोत्सव फिर एक बार उसी परिसर में आयोजित किया जाएगा जहां से इसकी शुरुआत हुई थी।

बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर लोकोत्सव के तहत राज्य के विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन प्रशासन की ओर से किया जाता है। इस दौरान संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आयोजन होता रहा है। पिछले कई दशकों से शहर के हाता ग्राउंड पर प्रदर्शनी लगती रही, लेकिन बारिश के दौरान यहां कीचड़ से बचने के लिए काफी मात्रा में स्टोन चिप्स और डस्ट डाल दिए जाते हैं, जिससे इस क्रिकेट मैदान की शक्ल ही बिगड़ जाती है। महापौर समेत क्रिकेट मैदान से जुड़े कुछ खिलाड़ियों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए यहां किसी भी हाल में प्रदर्शनी का अायाेजन नहीं करने की बात कही। महापौर किरण देव ने तो साफ एेलान कर दिया कि इस स्थल पर लोकोत्सव के आयोजन के दौरान वे किसी भी कार्यक्रम में नैतिकता के अाधार पर शामिल नहीं होंगे।

इधर विधायक संतोष बाफना ने भी लोकोत्सव के लिए हाता ग्राउंड के बजाय इसके विकल्प के तौर पर लालबाग में आयोजन करने का सुझाव दिया था। वहां पर भी सुरक्षा संबंधी आपत्ति के बाद इस स्थल को भी अनुपयुक्त करार दिया गया। इसके बाद लोकोत्सव के आयाेजन के लिए सिर्फ बस्तर हाई स्कूल का मैदान ही बचा। कांग्रेसियों ने भी मुखर होकर विधायक और महापौर के समर्थन में हाता ग्राउंड को बचाने अभियान छेड़ रखा था।

कलेक्टर अंकित आनंद ने बताया कि सांसद, विधायक और महापौर से इस संबंध में चर्चा की गई थी, जिसके बाद सर्वसम्मति से बस्तर हाईस्कूल मैदान को फाइनल कर दिया गया है। यहां लगने वाली विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन स्थल भी परिवर्तित करते हुए इसे एमएलबी में शिफ्ट कर दिया गया है।

महापौर किरण देव ने हाता ग्राउंड की जगह बस्तर हाईस्कूल के मैदान पर बस्तर लोकोत्सव के आयोजन के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि लोकोत्सव के दौरान लगने वाली प्रदर्शनी भी शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित होती है। जिसका लाभ लोगों को मिलता है।