- Hindi News
- कमिश्नर ने ली क्लास और अफसरों को दी समझाइश
कमिश्नर ने ली क्लास और अफसरों को दी समझाइश
जिलेके नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित कार्यो में सुरक्षा की आवश्यकता सहित निर्माण एजंेसिंयों एवं ठेकेदारों के समक्ष रही समस्याओं के संबंध में जानने बस्तर संभाग के कमिश्नर आरपी जैन ने जिला स्तरीय अधिकारियों, निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों की समीक्षा बैठक ली।
निर्माण एजेसिंयों को प्रशासन सुरक्षा सहित हर संभव मदद मुहैया कराने का वादा कमिश्नर ने किया। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को भी इस संबंध में अपनी जवाबदेह भूमिका तय करनी चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा कराए गए कार्यो की एवज में लंबित भुगतान का निराकरण शीध्र किया जाएगा। डोंगरीपारा में निर्माणाधीन उर्जा पार्क, ग्राम बीजापुर में नल-जल योजना का क्रियावन्यन, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, कृषि विज्ञान केन्द्र के निर्माण एवं प्रगति की जानकारी ली। वर्षा ऋतु के बाद कार्य में तेजी लाने कहा। उन्होंने अपूर्ण शाला भवन, आश्रम शाला भवन, अपूर्ण पुल-पुलिया इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करने कहा।
समीक्षा बैठक में संभाग आयुक्त ने नारायणपुर एवं कोंडागांव जिलों में निर्माण कार्यो के लिए वन भूमि के वन विभाग से अनापत्ति हेतु लंबित प्रकरण, आश्रम शाला भवनों में विद्युतीकरण, गृहनिर्माण मण्डल द्वारा कराये जा रहे कार्य, अविद्युतीकृत ग्रामों में शालाओं में सौर उर्जा एवं सौर उर्जा चलित पंप से प्रकाश एवं पेयजल आपूर्ति, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के लिए खनित नल पम्पों में कनेक्शन देने के लिए लंबित प्रकरण, परियोजना प्रोत्साहन राशि से लिए गए निर्माण कार्य हितग्राही मूलक कार्यो की प्रगति सहित बीआरजीएफ, सीएसआर,आईएपी योजनाओं की समीक्षा करते अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
विकासकी गंगा बहे : कल्लूरी : नारायणपुरएवं कोंडागांव जिलों में विकास की अपार संभावनाएं बताते इन जिलों में विकास की गंगा बहाने इसके लिए मिशन के तहत कार्य करने की बात बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक ईआरपी कल्लूरी ने कही। उन्होंने कहा इन जिलों में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ मूलभूत आवश्यकताओं उपलब्ध कराने पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिले कि निर्माण एजेंसिंयों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता में है। अतः एजेंसिंयों को भी बिना हिचक विकास कार्यो को पूर्ण कराने में तत्पर रहना होगा।