- Hindi News
- डॉ. मूर्ति बने बैडमिंटन के स्टेट चैम्पियन
डॉ. मूर्ति बने बैडमिंटन के स्टेट चैम्पियन
जगदलपुर|35 प्लसआयु वर्ग में बस्तर के डॉ. प्रकाश मूर्ति ने कबीरधाम के डॉ सुदेश तिवारी को हराकर राज्य बैडमिंटन चैम्पियनशिप का खिताब जीता डबल्स में दूसरा स्थान हासिल किया।
छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन संघ यूनियन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रायपुर में आयोजित सीनियर एवं वेटरन राज्य ओपन बैडमिंटन स्पर्धा में बस्तर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए स्थानीय यूनानी चिकित्सक डॉ. बी प्रकाश मूर्ति ने 35 प्लस आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कवर्धा के डॉ. सुदेश तिवारी को सीधे दो सेटों में पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल राउंड में उन्होंने रायगढ़ के परीक्षित चौबे को हराया था। डबल्स मुकाबले में उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी राबर्टसन कोसी के साथ रायपुर के प्रताप भट्टाचार्य दिनेश सिंह से कड़ा मुकाबला किया, लेकिन वे उपविजेता रहे। बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां खेल अकादमी की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रकाश मूर्ति ने कहा कि यहां के खिलाड़ी अपने खर्च पर तीन सौ किमी दूर रायपुर या विशाखापटनम तक जाकर प्रशिक्षण लेते हैं। यहां एकेडमी की स्थापना के लिए सभी खेल संघ, राजनीतिक दल प्रशासन यदि मिलकर प्रयास करें तो बस्तर के प्रतिभावान खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ देश का नाम रौशन कर सकेंगे।
डॉ. मूर्ति के अनुसार वे इस समय तीन बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिनमें से एक बी आयुष ने केंद्रीय विद्यालय के रायपुर रीजन के मुकाबलों में प्रथम स्थान हासिल किया और दिल्ली में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इनके अलावा सलमान और वैभव गोयल का चयन रायपुर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए हुआ था।