पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महारा को मिले आरक्षण सांसद ने की वकालत

महारा को मिले आरक्षण सांसद ने की वकालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| 24को होगी काछन देवी की पूजा। दशहरा पर्व के लिए सारी तैयारियां पूरी। दशहरा का आकर्षण बढ़ाने के लिए लोकोत्सव कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी।

बस्तर दशहरा में अपनी अलग भूमिका रखने वाले महारा जाति के लोगों को भी पूर्व की तरह सरकारी कामों में आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार ने एक पत्र केंद्र सरकार को लिखा है। उपरोक्त बातें बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष सांसद दिनेश कश्यप ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में कही।

सांसद यहां दशहरा कमेटी के अध्यक्ष की हैसियत से पर्व की तैयारियों के संबंध में मीडिया को जानकारी देने पहुंचे थे। इस दौरान आरक्षण मिलने से मोहरी बजाने से महारा समाज के लोगों की मनाही के प्रश्न पर उत्तर देते हुए सांसद ने कहा कि समाज की मांग अलग विषय है और दशहरा पर्व में शामिल होना अलग है। उन्होंने बताया कि महारा समाज के अध्यक्ष से उनकी बात हो चुकी है और राज्य सरकार ने भी केंद्र को एक पत्र आरक्षण देने के लिए लिखा है। हालांकि उन्होंने समाज को किस तरह का आरक्षण देना है इसकी जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा पूर्व की तरह वर्तमान में भी समाज को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि दशहरा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिया डेरा, माड़िया सराय अन्य स्थानों पर साफ-सफाई पूरे कर लिए गए हैं। 24 तारीख को काछन गादी पूजा विधान के साथ ही दशहरे की शुरूआत होने की जानकारी उन्होंने दी। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि लोग अब पहले की तरह स्वस्फूर्त आयोजन में शामिल नहीं होते हैं। इसका कारण नए जिलों के बनने से पैदा हुई दूरियों को उन्होंने बताया। दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लच्छूराम कश्यप, तहसीलदार यामिनी पांडे आदि मौजूद थे।