पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा जुटी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में

भाजपा जुटी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतागढ़उपचुनाव से फ्री होने के बाद संगठन ने नगरीय निकाय के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बस्तर को फोकस किया है।

20 सितंबर को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का एक दिवसीय प्रवास तय हो रहा है। जबकि 28 सितंबर को पार्टी यहां पर एक बड़ा शो करने की तैयारी कर रही है। निगम स्तरीय एक सम्मेलन भाजपा ने फाइनल किया है। जिसमें तीन हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे। जिन्हें प्रदेश स्तर के बड़े नेता चुनाव के लिए टिप्स देंगे। माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में बोलने का समय दिया जाएगा। जिसमें वे अपने विचारों के अलावा चुनाव के लिए सुझाव भी देंगे।

दरअसल सम्मेलन के बहाने जहां भाजपा का शक्ति प्रदर्शन होगा, वहीं निगम चुनाव की तैयारियों का आगाज इसी प्रोग्राम से हो जाएगा। इसके बाद वार्ड स्तर पर बैठकों का सिलसिला शुरु होना है। फिर अगले दो महीने तक लगातार कोई कोई आयोजन चलता रहेगा।

फीडबैक लेंगे संगठन के पदाधिकारियों से

भाजपामें महापौर बनने वालों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। कुछ ही समय पहले पार्टी में आने-वाले भी दावेदारी कर रहे हैं।

सम्मेलन में दावेदार हर संभव कोशिश करेंगे अपना वजूद दिखाने की। डेढ़ दर्जन छोटे-बड़े नेताओं ने जताई है अपनी दावेदारी। अभी कतार में है कुछ बाकी।

कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करके सौंपी जाएगी अहम जिम्मेदारियां नगरीय निकाय के चुनाव की। पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों की बढ़ सकती है मुसीबत।

पार्षद से लेकर महापौर तक की टिकट के लिए संगठन की तय हो चुकी है बड़ी भूमिका। प्रदेश स्तर के यहां आने वाले सत्ता और संगठन के नेता स्थानीय पदाधिकारियों से लेंगे फीडबैक।

जीत की क्षमता रखने वाले पर ही पार्टी लगाएगी दांव। विभिन्न समाज के बीच पैठ, संबंध और पार्टी के प्रति समर्पण से लेकर कई बिंदुओं का है क्राइटेरिया टिकट के लिए।

28 सितंबर को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन, तीन हजार से ज्यादा कार्यकर्ता होंगे शामिल। प्रदेश स्तर के नेता रहेंगे मौजूद, निगम चुनाव के लिए शुरु हो जाएंगी तैयारियां।