आधा सत्र बीतने के बाद आएगा रिजल्ट
आधा सत्र बीतने के बाद आएगा रिजल्ट
भास्करन्यूज | जगदलपुर
बस्तरयूनिवर्सिटी में अभी चल रही सप्लीमेंट्री एक्जाम की परीक्षांए। रिजल्ट आएगा अक्टूबर माह में। तब तक बीत जाएगा आधा सत्र।
बस्तर यूनिवर्सिटी से संचालित कई संकायों की सप्लीमेंट्री परीक्षा अभी ली जा रही हैं। इन परीक्षाओं का रिजल्ट अक्टूबर माह तक आएगा। इसके बाद जो छात्र इसमें पास हो जाऐंगे वो नई कक्षा में प्रवेश लेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में करीब आधे से ज्यादा सत्र बीत जाएगा और छात्र अपनी नई कक्षा के कोर्स में भी पिछड़ जाएंगे। विवि प्रबंधन का कहना है कि सप्लीमेंट्री का रिजल्ट हर वर्ष इसी समय आता है। परीक्षाओं का एक पूरा प्रोसीजर हैं। इसके अंतर्गत ही सारे काम किया जाने है। इस प्रोसीजर से हटकर नई व्यवस्था लागू नहीं कि जा सकती है। सप्लीमेंट्री होने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई के साथ-साथ जिन विषयों में परीक्षा देनी है उसकी पढ़ाई एक साथ करनी हैं।