पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 56 फीसदी आर्द्रता, 10.4 डिग्री पारा, ठंड पर ब्रेक

56 फीसदी आर्द्रता, 10.4 डिग्री पारा, ठंड पर ब्रेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिसंबर में न्यूनतम तापमान चल रहा सामान्य के आस-पास। पिछले साल भी ऐसी ही स्थिति बनी थी साल के आखिरी महीने के पहले पखवाड़े में।

जगदलपुर|बस्तरमें दिसंबर के दौरान आमतौर पर दो-तीन चरण में अच्छी सर्दी पड़ती है। इस साल इस महीने के पहले हफ्ते मेंं स्थिति यह है कि ठंड तो दूर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो रहा है। सोमवार को रात का पारा 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इस समय यहां का न्यूनतम सामान्य तापमान 11.1 डिग्री रहता है। हल्की ठंड रात को अौर सुबह ही कुछ समय तक रहती है। दिन के पारे में गिरावट नहीं हो रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय कार्यालय के मुताबिक पिछले तीन-चार दिन से 55-56 प्रतिशत आर्द्रता रिकार्ड हो रही है। हाई क्लाउड के चलते रही नमी के कारण ठंड पर फिलहाल ब्रेक लगी हुई है। अगले 48 घंटे तक ज्यादा सर्दी पड़ने के कोई आसार नहीं है। दूसरी ओर पिछले साल 14 दिसंबर को रात का तापमान सबसे कम 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। वहीं इस साल अभी तक एक बार भी बस्तर के किसी इलाके में शीतलहर नहीं चली है। थोड़ी-बहुत ठंड कुछ दिन जरूर पड़ी है।

दिन का पारा नहीं हो रहा कम

ज्यादासर्दी पड़ने में न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में होने वाली गिरावट भी काफी अहम होती है। दिसंबर में इस साल अभी तक दिन का तापमान 28, 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड हो रहा है। यही वजह है कि दिन में लोगों को ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। अधिकतम तापमान जब नीचे उतरता है तो उस समय न्यूनतम पारा कम होता है, उससे ठंड बढ़ती है। इसके अलावा जब नमी कम होती है और उत्तर भारत से शुष्क हवाएं आती हैं तो उस वक्त न्यूनतम तापमान में गिरावट आती है और सर्दी ज्यादा हो जाती है। ऐसी स्थिति आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद निर्मित होती है।