ब्लाक मुख्यालय में मतगणना की मांग
ब्लाक मुख्यालय में मतगणना की मांग
जगदलपुर|छगशिक्षक फेडरेशन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ब्लाक मुख्यालय पर दूसरे या तीसरे दिन मतगणना कराए जाने की मांग की है। फेडरेशन के अध्यक्ष आरडी तिवारी ने बताया कि फेडरेशन के सदस्य 10-15 वर्षों से लगातार बस्तर के सभी गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करवाते रहे हैं। हारे हुए प्रतिनिधियों द्वारा विद्युत अवरोध, अभद्र व्यवहार, मारपीट तथा अन्य आरोप लगाए जाते रहे हैं। इससे बचने के लिए मतगणना ब्लाक अथवा तहसील मुख्यालय में नोडल अधिकारी के नेतृत्व में कराए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।