बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
जगदलपुर|बस्तरधाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक समुंद चौक स्थित राम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें समाज द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पंजीयन पत्र की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान समाज द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी भी दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष हितेंद्र सिंह ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, विनायक सिंह, रणधीर सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, त्रिनाथ सिंह, पदम सिंह, देवेंद्र सिंह राठौर, निलेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।