पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं पर नहींं होगा चुनाव का असर

अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं पर नहींं होगा चुनाव का असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टॉपरों की लिस्ट में नहीं जिले का कोई छात्र

2014की सालाना परीक्षाओं को निपटे 8 महीने हो चुके हैं। अब जाकर मंडल ने टॉपरों की फाइनल लिस्ट जारी की है। इस सूची में अंतिम दसवें नंबर पर रहने वाले छात्रों ने 93 फीसदी तक अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड की स्थाई मेरिट लिस्ट में बस्तर जिले का एक भी छात्र नहीं है। इससे यहां की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का पता चलता है। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने सूची में 9वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। वहीं दसवीं, बारहवीं में ज्यादातर छात्र थर्ड डिविजन में पास हो रहे हैं।

{10 दिसंबर से काफी व्याख्याता देंगे ट्रेनिंग चुनाव के लिए कर्मचारियों को।

{पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक हर हालत में लेनी है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं इस बार स्कूलों में।

जगदलपुर|शिक्षाकी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इस साल विभाग के अफसरों ने हर स्कूल में तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं अनिवार्य तौर पर करवाने का फैसला लिया है। पिछले हफ्ते जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों की एक बैठक में स्पष्ट किया था कि शीतकालीन अवकाश से पहले अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएं। इसके दो-तीन दिन बाद नगरीय निकाय चुनाव का संशोधित कार्यक्रम तय हो गया है। इस बीच कुछ अध्यापकों की ड्यूटी ट्रेनिंग और कई लोगों की चुनाव से जुड़े अन्य कामों में लगेगी। बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में किसी तरह का फेरबदल नहीं करने का मन बनाया हुआ है। वजह यह है कि नगरीय निकाय का चुनाव शहर में 120 पोलिंग बूथ पर होना है। इसी तरह बस्तर नगर पंचायत में 15 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा पूरे जिले में चुनाव का कोई असर नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार बाजपेई के मुताबिक परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। विभिन्न स्कूलों के टाइम टेबल में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है लेकिन सभी जगह परीक्षाएं शीतकालीन अवकाश से पहले पूरी होंगी।

दूसरी ओर शिक्षा के अधिकार के तहत भी इन परीक्षाओं का काफी महत्व है। सालाना परीक्षाओं से पहले छात्र-छात्राओं को अपनी तैयारी परखने का अवसर मिलेगा। हालांकि इन कक्षाओं के नतीजे ग्रेड सिस्टम के आधार पर ही घोषित होने हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल दसवीं और बारहवीं बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं पिछले सालों की तुलन