पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय चुनाव के चलते बीयू के समेस्टर की सभी परीक्षाएं रद्द

निकाय चुनाव के चलते बीयू के समेस्टर की सभी परीक्षाएं रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के चलते बस्तर यूनिवर्सिटी ने समेस्टर परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।

पहले यह परीक्षाएं 22 दिसबंर से होनी थी पर चुनाव को देखते हुए बीयू प्रबंधन ने इसकी तारीख आगे बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी गई है। इसके अलावा अन्य संकायों की परीक्षांए मार्च के मध्य से शुरू हो जाएगी। इन कक्षाओं की परीक्षा शुरू होने के बाद पीजी कोर्स के लिए एग्जाम लिए जाएंगे। इसके लिए विवि में तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा नक्सल प्रभावित इलाकों के कुछ कॉलेजों में परीक्षा केंद्र देने या नहीं देने पर भी विचार चल रहा है। करीब आधा दर्जन कॉलेज ऐसे हैं जहां के परीक्षा केंद्र बदले जा सकते हैं। विवि प्रबंधन चाह रहा है कि इस बार सारी परीक्षाएं जल्दी आयोजित करवा ली जाए, ताकि नए सत्र की शुरूआत एडमिशन भी समय पर हो सके।

गौरतलब है कि विवि के अलग-अगल कॉलेजों में करीब 27 हजार छात्र प्राइवेट नियमित तौर पर अध्ययनरत हैं।

सर्वाधिक छात्रों की संख्या बीए बीकॉम संकाय में है। हर वर्ष इन संकायों की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होती है। इस वर्ष भी इसी तारीख से परीक्षाएं शुरू करवाने की कोशिश की जा रही है।

परीक्षा फार्म के लिए डेढ़ माह

इसवर्ष परीक्षा फार्म में बीयू ने बड़ा परिर्वतन किया है। छात्रों को ओएमआर सीट के जरिए फार्म भरवाए जा रहे हैं। चूंकि बीयू में यह व्यवस्था पहली बार हुई है ऐसे में छात्रों को फार्म भरने के लिए करीब डेढ़ माह दिया जाएगा। फार्म 15 दिसबंर से कॉलेजों में छात्रों को मिलेंगे। इसके अलावा करीब चार अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को फार्म भरने का तरीका बीयू की ओर से सिखाया जाएगा। इसके बाद वे अपने-अपने कॉलेजों के छात्रों को इसमें मदद करेंगे। बीयू की रजिस्ट्रार इंदु अनंत ने बताया कि सेमेस्टर की परीक्षांए चुनाव के चलते स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा ओएमआर शीट से फार्म भरवाने के चलते छात्रों को इसे भरने के लिए ज्यादा समय दिया जा रहा है।

{22 दिसबंर को होनी थी बीयू की परीक्षाएं अब चुनावी परिणाम के बाद 8 जनवरी से होंगी।

{12 मार्च से बीए, बीकॉम की वार्षिक परीक्षाएं परीक्षांए होंगी पहले। इसके बाद अप्रेल से शुरू होगी पीजी की परीक्षा।

{27 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल।