प्रधानमंत्री जन-धन योजना का हाल बेहाल
जगदलपुर| प्रचारप्रसार के अभाव में बस्तर के गांवों में राष्ट्रीय जन-धन योजना काे लेकर ग्रामीणों मेे उदासीनता है। योजना के 4 माह बाद भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बैंक खाता ही नहीं खुल सका है। राष्ट्रीय सेवा योजना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड द्वारा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर वन ग्राम चिऊरगांव में किए गए सर्वे में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले जाने वाले खातों की जानकारी सामने आई है। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से हुए सर्वे में गांव के करीब आधे अर्थात 48 फीसदी परिवार के किसी भी सदस्य के पास अपना कोई भी बैंक खाता नही होने की बात सामने आई है। वही 20 फीसदी परिवारों का पंजाब नेशनल बैंक, 30 फीसदी परिवारों का ग्रामीण बैंक में और 2 फीसदी ग्रामीणों का सहकारी बैंकों में खाता है।