पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस साल बीयू कोई लेट फीस नहीं लेगा छात्रों से

इस साल बीयू कोई लेट फीस नहीं लेगा छात्रों से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| बस्तरविश्व विद्यालय के छात्र इस सत्र की परीक्षाओं के लिए ओएमआर शीट से फार्म भरेंगे। नई पद्धति से फार्म भरने के चलते बीयू छात्रों को बड़ी राहत दे रहा है। सबसे पहले तो छात्रों को फार्म भरने के लिए डेढ़ माह का समय दे रहा है। इसके बाद भी अगर कोई छात्र फार्म नहीं भर पाता है तो उससे लेट फीस नहीं ली जाएगी बल्कि उसे और छूट दी जाएगी। इसके अलावा कॉलेजों के प्राचार्यों को भी फार्म भरने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य अपने-अपने कॉलेज में छात्रों को फार्म भरवाने में मदद करेंगे। बीयू की रजिस्ट्रार इंदु अनंत का कहना है कि इस नई कवायद के लिए छात्रों को विशेष रियायत दी जा रही है। ओएमआर शीट से फार्म भरने का फायदा सीधे तौर पर छात्रों को ही मिलेगा।