- Hindi News
- केंद्रीय यूनिवर्सिटी का बजट होगा एक हजार करोड़ रुपए
केंद्रीय यूनिवर्सिटी का बजट होगा एक हजार करोड़ रुपए
ब्रेकिंग
भास्कर
सात सौ एकड़ जमीन की तलाश पूरी। पहले चरण में दो सौ एकड़ जमीन पंसद कर ली उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों ने। कलेक्टर को सौंपा जमीन अधिग्रहण के लिए पत्र। पहला बजट ही एक हजार करोड़ रुपए से अधिक होने की उम्मीद।
मो.इमराननेवी . जगदलपुर
केंद्रीयआदिवासी विश्व विद्यालय कोंडागांव के जाेबा में खुलेगा। इसके लिए करीब एक साथ सात सौ एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है और पहले चरण में 200 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए एक पत्र शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग के एडिश्नल डायरेक्टर डीएन मेहर ने कोंडागांव के कलेक्टर को सौंप दिया है।
इस जमीन पर दहीकोंगा में स्थित सीआरपीएफ का एक कैंप भी रहा है जिसे यहां से हटाया जाएगा। एडिशनल डायरेक्टर के पत्र के बाद अब केंद्रीय विश्व विद्यालय के लिए जमीन की तलाश खत्म हो गई है और यह साफ हो गया है कि यूनिवर्सिटी कोंडागांव में ही खुलेगी। प्रदेश में केंद्रीय स्तर की यह दूसरी युनिवर्सिटी है। इसके लिए जमीन की तलाश खत्म होने के बाद अब बस्तरिया छात्रों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा।
बताया जा रहा है कि इस यूनिवर्सिटी का पहला बजट ही करीब एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा। इस यूनिवर्सिटी के लिए पहले दंतेवाड़ा में जमीन तलाशने की बात कही जा रही थी इसके साथ-साथ कोंडागांव में भी जमीन देखी गई थी पर अफसरों ने कोंडागांव से करीब 17 किमी दूर जोबा के पास जमीन पसंद की और इसे फायनल किया है। केंद्रीय आदिवासी यूनिवर्सिटी का पहला बजट करीब एक हजार करोड़ रुपए से उपर का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। केंद्रीय यूनिवर्सिटी में बजट का निर्धारण पांच साल के लिए किया जाता है। शेष|पेज 20
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
केंद्रीययूनिवर्सिटी खुलने से आदिवासी संस्कृति के सरंक्षण में विशेष काम होगा। इसकी स्थापना के बाद एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे से जितना फायदा नहीं हुआ होगा उससे कहीं ज्यादा फायदा मिलेगा। नेशनल स्तर पर प्रोफेसरों की नियुक्ति होने के चलते कई बड़े प्रोफेसर यहां के छात्रों को ज्ञान देंगे। इसके अलावा दुनिया भर में होने वाले नए रिसर्च तकनीक से बस्तरिया छात्र सीधे रूबरू हो पाएंगे। एम.अली, प्रो.समाजशास्त्र, पीजी कॉलेज
जनजाति सरंक्षण में योगदान
बस्तरमें पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय खुलने का सबसे ज्यादा फायदा यहां के आदिवासी जनजाति को मिलेगा। चूंकि इस यूनिवर्सिटी को खोलने क