पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली के युवक गांजा तस्करी करते चढ़े हत्थे

दिल्ली के युवक गांजा तस्करी करते चढ़े हत्थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर. फर्जीनंबर प्लेटों के सहारे होंडा सिटी और स्कोडा जैसी आलीशान गाड़ियों में गांजा की तस्करी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। चारो युवक नई दिल्ली के ईस्ट सागरपुरी और पालम इलाके के रहने वाले हैं। शुक्रवार की रात एसपी अजय यादव को महंगी गाड़ियों में गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद सीएसपी, ट्रेफिक टीआई बोधघाट टीआई समेत चार टीमों को आडावाल के निकट नाकेबंदी के निर्देश दिए गए थे।

सीएसपी रविंद्र उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद टीम ने खमारगांव और मंगड़ू कचौरा के निकट डेरा जमाया था। आधी रात के बाद छग पासिंग वाली फर्जी नंबर प्लेट की स्कोडा में सोहन सागर और दौलत राम पुलिस के हत्थे चढ़े। इस बीच पुलिस को देखकर एक अन्य लक्जरी कार होंडा सिटी सवार अजय शर्मा और रवि कुमार भाग निकले पर अगले ही चौक पर उन्हें पुलिस की दूसरी टीम ने पकड़ लिया। दोनों वाहनों से पुलिस ने दस-दस किलो गांजा जब्त किया। इनके पास से पुलिस ने तीस हजार रुपए नकद भी बरामद किए हैं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि आडावाल में उन्हें गांजे की बड़ी खेप मिलने वाली थी पर सप्लायर ने उन्हें पूरा माल नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांजा तस्करी का काम वो दिल्ली निवासी किसी राजीव नाम के व्यक्ति के लिए करते हैं। अब पुलिस राजीव की तलाश में जुटी हुई हैं। पिछले दिनों भानपुरी और बस्तर चौकी के पास से भी पुलिस ने इसी तरह की दो गाड़ियों में गांजा तस्करी करते दिल्ली के कुछ युवकों को पकड़ा था।