- Hindi News
- 400 केवी का सब स्टेशन के लिये चल रही प्रक्रिया
400 केवी का सब स्टेशन के लिये चल रही प्रक्रिया
400 केवी का सब स्टेशन के लिये चल रही प्रक्रिया
जगदलपुर. बस्तरमें एनएमडीसी,टाटा आदि बडे़ उद्योग को भरपूर बिजली देने बढ़ती लो-वोल्टेज की समस्या से निजात पाने ग्राम पंचायत महुपालबरई के परचनपाल में बनाए जाने वाले 400 केवी का बिजली सब स्टेशन के लिए चिन्हित प्लाट का मुयाअना कर सीमांकित भूमि से कुछ कब्जा मुक्त कराये जाने प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।। सुअर पालन परिक्षेत्र की पानी सप्लाई की टंकी प्लाट के बीचो-बीच से हटाए जाने हेतु संबंधित परिक्षेत्र प्रबंधक से चर्चा की जा रही है। 35 एकड़ चिन्हित भूमि में 400 केवी का सब स्टेशन बनाने हेतु विभागीय अधिकारियों को केन्द्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा क्लीयरेंस मिल गया है। इस के बनने से बस्तर क्षेत्र में सीधे 220 केवी का बिजली सप्लाई होगी।,निर्माण कार्य स्थल का एसडीओ चंदन कुमार एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया।