पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक विभाग के कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

डाक विभाग के कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाक विभाग के कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

जगदलपुर. पिछलेदो हफ्ते से आंदोलन की राह पर चल रहे बस्तर डाक संभाग के सभी वर्ग के कर्मचारियों ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है। अभा डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के संभागीय सचिव देवेश कुमार पांडे ने बताया कि कोंडागांव उपडाकघर में पदस्थ उपडाकपाल के द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दुर्व्यहार करने समेत अन्य अनियमितताओं के चलते आंदोलन चल रहा है। जिसमें अभा डाक पोस्टमेन एवं एमटीएस और अभा डाक कर्मचारी डाक सेवक संघ ने भी समर्थन दिया है। तीनों संघों द्वारा एक सितंबर को आंदोलन का नोटिस अधीक्षक को दिया था। अधीक्षक द्वारा की गई एक पक्षीय कार्रवाई के चलते कर्मचारियों में आक्रोश है।