पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य की कमी,बन रही मुसीबत विभाग की

लक्ष्य की कमी,बन रही मुसीबत विभाग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एेसे िरचार्ज िकया जाता है नलकूपांे को

रिचार्जकरने के लिए नलकूप की केसिंग पाइप से करीब सवा मीटर की दूरी पर चारों तरफ तीन मीटर की गहराई तक गड्ढा खोदा जाता है। इसके बाद केसिंग पाईप में बारीक छेद कर उसके चारों तरफ लोहे की जाली बांधी जाती है। तीन मीटर गड्ढेे में शुरूआत के एक मीटर के बाद रेत फिर उसके बाद छोटी बड़ी बजरी गट्टी डाली जाती है। िफर बोर से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक नाली बनाई जाती है जिससे बारिश का इकट्ठा पानी उस नली के माध्यम से नलकूप की केिसंग में पहुंचता है। जिससे भू जल स्तर में बढ़ोतरी होती है। नलकूपांें के रिचार्ज को लेकर हर साल कम हो रहे टार्गेट को लेकर जब प्रभारी उपसंचालक कृिष से इस मामले को लेकर बात चीत करने की कोशिश की गई। मोबाइल की घंटी बजने के बाद भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके चलते उनसे चर्चा नहीं हो पाई।

बस्तर ब्लाक के किसानांे ने लिया सबसे अिधक लाभ

कृषिविभाग के साथ किसान भी बारिश की हर बूंद का उपयोग को लेकर अब गंभीर होेने लगे हैं। कृषि विभाग के मुताबिक वर्ष 2011-12 और 2013-14 तक 600 किसानों ने भू जल संवर्धन योजना के तहत नलकूप िरचार्ज योजना का लाभ लिया है। जिसमें सबसे अिधक बस्तर के किसान हैं। इसका कारण इस ब्लाक में सबसे अिधक नलकूपों का होना है। उपसंचालक कृिष कार्यालय में योजना का कार्यभार देख रहे एसके शुक्ला ने बताया भूजल के असंयमित और अनियंत्रित दोहन से हर साल गर्मी में जल स्तर कम होता है। नलकूपों के रिचार्जिंग से वाटर लेबल की गिरावट में काफी कमी होती है। जिसके चलते अिधकतर किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे रहे हैं।

बारिश के पानी को सहेजने के लिए कृषि विभाग भूजल संवर्धन योजना के तहत नलकूपों के रिचार्जिंग में जुट गया है।

भास्करन्यूज . जगदलपुर

किसान भी कम लागत में मिल रही सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। साल दर साल कम हो रहे लक्ष्य ने विभाग और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लक्ष्य कम मिलने से कुछ किसान इस योजना का लाभ लेने आगे नहीं रहे हैं। वहीं अिधकारी आवेदन अिधक आने पर किसे इसका लाभ दे इसको लेकर असमंजस मंे हैं।

ज्ञात हो कि जहां वर्ष 2011-12 मंे 300, 2012-13 में 150 , 2013-14 में 150 और इस साल केवल 120 किसानों को लाभािन्वत करने का लक्ष्य शासन ने दिया है। वर्ष 2011-12 में शासन ने नलकूप िरचार्ज योजना के तहत जो लक्ष्य कृषि विभाग