पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट कार्ड के लिए बांटे गए 90 हजार फार्म, जमा हुए 25 हजार

स्मार्ट कार्ड के लिए बांटे गए 90 हजार फार्म, जमा हुए 25 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्षदों सरपंचों ने रुचि नहीं ली स्मार्ट कार्ड बनवाने में हजारों परिवारों को कराना पड़ेगा महंगा इलाज कहा स्मार्ट कार्ड प्रभारी ने।

भास्कर| जगदलपुर

जिलेमें बीपीएल और एपीएल के हजारों परिवारों को इस साल स्मार्ट कार्ड से उपचार की सुविधा नहीं मिल पाएगी। सरपंचों पार्षदों की अनदेखी लापरवाही के चलते लोगों को महंगा इलाज करवाना पड़ेगा। इसमें सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को उठानी होगी।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्मार्ट कार्ड योजना प्रभारी ने करीब तीन महीने पहले सातों ब्लाकों में पार्षदों सरपंचों को जिम्मेदारी देते उन्हें स्मार्ट कार्ड योजना के तहत ग्रामीणों शहरवासियों से फार्म भरवाने के निर्देश दिए गए थे। 30 जुलाई आखिरी तारीख होने के बाद भी इन जिम्मेदार लोगों ने इसमें लापरवाही बरतते हुए केवल 30 हजार फार्म ही स्मार्ट कार्ड योजना प्रभारी के पास जमा करवाए। इनमें पांच हजार फार्म में कई गलतियां होने के चलते नहीं भेजा जा सका है। यह स्थिति तब है जब नगर निगम क्षेत्र से 6 हजार ग्रामीण क्षेत्र से 24 हजार फार्म ही जमा हुए जबकि नगर निगम क्षेत्र में 24 हजार सभी जनपद पंचायतों में 66 हजार फार्म भेजे गए थे। इस मामले को लेकर जब पंचायत सचिव पार्षदों से चर्चा की गई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और हितग्राहियों को ही जिम्मेदार ठहराया।

वेलिडिटीबनेगी मुसीबत बस्तरवासियों के लिए : जिलेमें अब तक जितने भी स्मार्ट कार्ड बने हैं उनमें से अधिकतर की वेलिडिटी जून 2015 में खत्म हो रही। जिसके चलते कार्ड के बनने में और अधिक देरी की बात सामने रही है।

स्मार्ट कार्ड योजना का काम देख रहे पुराने कर्मचारियों ने बताया कि बस्तर जिले से पहले राजनांदगांव अन्य जिलों में बने स्मार्ट कार्ड की वेलिडिटी खत्म हो रही है। नतीजतन पहले उन जिलों के ही स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। जिसका खामियाजा भी बस्तरिया लोगों को भुगतना पड़ेगा। ज्ञात हो कि कार्ड के वेलिडिटी खत्म होने के दो महीने पहले कार्ड के बनाने की शुरूआत होती है।

अभी कुछ नहीं कह सकता

स्मार्टकार्ड योजना प्रभारी सुदीप जैन ने बताया स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए जिले के सभी ब्लाकों में 90 हजार फार्म भेजे गए थे। जिम्मेदार लोगों को फार्म भरवाने में अनदेखी बरती है। जिसका नतीजा कार्ड बनने पर पड़ रहा है। उच्च अधिकारियों से इस विषय पर च