पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओडिशा के जंगलों में ग्रामीणों के साथ करीब 200 नक्सलियों

ओडिशा के जंगलों में ग्रामीणों के साथ करीब 200 नक्सलियों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओडिशा के जंगलों में ग्रामीणों के साथ करीब 200 नक्सलियों ने खुलेआम ली बैठक, बस्तर में भी सभा करने का ऐलान

जगदलपुर|बस्तर सेलगे ओडिशा के रालेगुड़ा के जंगलों में आंध्रप्रदेश और ओडिशा में सक्रिय बड़े नक्सलियों ने शुक्रवार को खुलेआम सभाएं लीं। इसमें करीब 200 नक्सली और हजार से ज्यादा ग्रामीण जमा हुए। नक्सली संगठन कोरकुंडा आंध्रा दलम के नेता विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने मलकानगिरी के पूर्व कलेक्टर आर विनील कृष्णा को छोड़े जाने के बाद सरकार द्वारा शर्तें पूरी नहीं करने का भी आरोप लगाया। नक्सलियों ने सरकार को चेतावनी भी दी है। बता दें कि नक्सली 13 से 19 सितंबर तक सहानुभूति सप्ताह मना रहे हैं। उन्होंने बस्तर के अंचलों में भी ऐसी सभाएं करने की घोषणा की है।